Poonch 5 Jawans Martyred: J-K में आतंकियों पर कहर बनकर टूट रहे सुरक्षाबल, 24 घंटे में 6 दहशतगर्द ढेर

Poonch 5 Jawans Martyred: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. दो दिन पहले (सोमवार) पुंछ के घने जंगलों में छिपे आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन चला रही सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए थे. सेना अब इन जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए मोर्चे पर डट चुकी है.

पुंछ रेंज के डीआईजी ने कहा कि वक्त लग रहा है लेकिन हम एक-एक शहादत का बदला लेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को एलओसी से सटे पुंछ इलाके में 3 से 4 आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी. जैसे ही जवानों ने एक्शन शुरू किया घात लगाए बैठे आतंकियों ने उनपर पर हमला बोल दिया.

पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा, ‘5 जवानों की शहादत के बाद सेना इन जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाश की जा रही है लेकिन इलाका बेहद घने जंगलों से घिरा होने की वजह से थोड़ा वक्त जरूर लग रहा है.’

पुंछ ही नहीं पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. आतंकियों के खिलाफ एक्शन में आई सेना ने 24 घंटे के भीतर 6 आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों को भी एक बात गांठ बांध लेनी होगी कि उन्हें अब हर गुनाह का हिसाब देना होगा. कश्मीर की जमीन पर गिरे शहीदों के लहू के हर कतरे की कीमत उन्हें चुकानी होगी.

ये भी पढ़ें-

Pakistan PM Vs Army Chief: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा आमने सामने, इस वजह से तकरार

Malabar Exercise: अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशन्स चीफ भारत के कमांडर्स के साथ मालाबार एक्सरसाइज़ की करेंगे समीक्षा

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *