PRAYAGRAJ CRIME: विक्षिप्त महिला ने पांच साल के बेटे को फावड़े से काट डाला लोगों में दहशत

(PRAYAGRAJ CRIME) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के गंगापार क्षेत्र में मंगलवार आधी रात एक महिला ने पांच साल के बेटे को फावड़े से काट डाला। पड़ोसियों को वारदात की भनक तब लगी, जब महिला खून से लथपथ बच्चे के शव को कुएं में डालने जा रही थी।

संवाददाता: राहुल सिंह राणा / सतीश यादव

प्रयागराज। (PRAYAGRAJ CRIME) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के गंगापार क्षेत्र में मंगलवार आधी रात एक महिला ने पांच साल के बेटे को फावड़े से काट डाला। पड़ोसियों को वारदात की भनक तब लगी, जब महिला खून से लथपथ बच्चे के शव को कुएं में डालने जा रही थी। एक लड़की ने जब यह नजारा देखा तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद वह चीखने लगी तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गुरु गोरखनाथ बाबा की पूजा, फिर श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

 

वारदात (PRAYAGRAJ CRIME) फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कनौजा कला गांव की है। यहां जगन्नाथ पटेल की पुत्री रेनू की शादी सराय इनायत थाना क्षेत्र के कसेरूआ कला गांव निवासी रमेश पटेल के साथ हुई है। रमेश निजी वाहन का चालक है। करीब 20 दिन पहले रेनू ससुराल से दो बेटे ऋषि और रितेश के साथ मायके कनौजा कला आई थी।

मंगलवार की आधी रात रेनू ने छोटे बेटे ऋषि (5) पर फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद घायल बेटे को लेकर वह पास के कुएं में डालने जा रही थी। इसी दौरान उसकी चचेरी बहन राधिका ने देख लिया। राधिका ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सभी अवाक रह गए। खून से लथपथ बेटे को रेनू गोद में लिए कुएं के पास खड़ी थी। ग्रामीणों ने ऋषि को उसकी गोद से खींचते हुए फूलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 

देश और दुनिया से जुड़ी हमारी सभी ख़बरों को अंगरेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News

About the Author

Team My Nation News