Psoriasis Treatment is possible in ayurveda says doctor harish verma

Psoriasis के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में संभव है- बता रहे है आयुर्वेद विशेषज्ञ –डा0 हरीश वर्मा

नई दिल्ली: आयुर्वेदाचार्य डा0 हरीश वर्मा का कहना है कि सोरायसिस (Psoriasis) एक त्वचा रोग है जिससे त्वचा पर सफेद चमकीली पपड़ी-सी बन जाती है और सूखे, कड़े चकत्ते बन जाते है जो खुजलीदार हो सकते हैं और कभी-कभी चमडी मोटी होने लगती है और उस पर खुरंड और पपडीयां उत्पन हो जाती हैं।

इस रोग के भयानक रूप में पूरा शारीर लाल रंग का पपडीदार चमडी से ढक जाता है। यह रोग (Psoriasis) स्केल्प (सिर के बालों के पीछे), हाथ-पाँव अथवा हाथ की हथेलियों, पाँव के तलवों, नाख़ून में, कोहनी, घुटनों और पीठ पर अधिक होता है। हाथों के नाखूनों और पैर की उंगलियों के नाखूनों में गड्ढे हो सकते हैं और उनका रंग बदल सकता है। वे उखड़ना भी शुरू हो सकते है या वे नाखून की जड़ से अलग हो सकते हैं। सोरायसिस एक अटोइम्युन डिसअर्डर और लम्बी चलने वाली बीमारी है जो अक्सर आती और जाती है। सोरायसिस के क्रॉनिक और गंभीर होने पर रोगियों में जोड़ों का दर्द और सूजन जैसे लक्षण भी पाए जाते हैं।

डा0 हरीश वर्मा ने आयुर्वेद के प्राचीन चिकित्सा ग्रन्थों के आधार पर एक आयुर्वेदिक फार्मूला तैयार किया है जो सोरायसिस (Psoriasis) के रोगियों के लिये काफी कारगर है। डा0 वर्मा ने बताया कि दो प्रकार की जड़ी बूटियों के समूह को एक खास अनुपात के मिश्रण से तैयार किया गया है यह फार्मूला एक ही समय पर दिया जाता है।

प्रथम समूह में नीम, गिलोय, कालमेघ आदि तथा दूसरे समूह में हल्दी, वसाका, कंटकारी आदि दिये जाते है। यह जानकारी आयोजित एक बेविनार में आयुर्वेदाचार्य एवं कैनेडियन काँलेज आँफ आयुर्वेद एंड योग के प्रमुख डा0 हरीश वर्मा ने दी।

डा0 वर्मा ने कहा कि सोरायसिस (Psoriasis) के रोगियों के लिये तैयार किया गया यह आयुर्वेदिक फार्मूला ऐलोपेथिक दवाईयों के मुकाबलें में बहुत ही सस्ता है तथा इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रोगियों के लिये हेल्फलाईन नबंर 9910672020 भी जारी किया गया है। डा0 हरीश वर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का यह फार्मूला सोरायसिस रोग को जड़ से खत्म कर डालने में रामबाण है।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *