PM Modi Rally In Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) रही. साथ ही उन्होंने अपनी उपलब्धियों को जिक्र किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने पंजाब चुनाव में हाथ आजमा रही अरविंद केजरीवाल की AAP पर निशाना साधते हुए कहा, ”नशे की जिस समस्या ने आपको और आपके परिवार को परेशान कर रखा है. आप लोग जिससे पंजाब को दूर रखना चाहते हैं. पिछले चुनाव में जिन लोगों ने नशे के संबंध में भांति-भांति के भाषण किए और चुनाव खत्म होते ही खो गए.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ”उन्होंने (AAP) आपकी तो मदद नहीं की. उल्टा इस कमी को दिल्ली के नौजवानों तक पहुंचा दिया. वो लोग आज फिर वहां (पंजाब) में पहुंचे हैं. वो लोग मीठी-मीठी बातें करके वोट मांग रहे हैं. ऐसे लोगों से पंजाब के लोगों को सतर्क रहना है. पंजाब को झूठे वायदे नहीं चाहिए.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ”पंजाब को आज हर स्तर पर आधुनिकता की जरूरत है. ये काम कांग्रेस के बस का नहीं है. जिन्होंने दिल्ली को झुग्गी झोपड़ी में बदलने का बीड़ा उठाया है, उनका तो बिल्कुल नहीं है.”

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आपने देखा है कि कैसे कांग्रेस अपने कैप्टन साहब के अपमान में ही ऊर्जा लगाती रही. ऐसे में पंजाब के सामने अगर कोई मजबूत विकल्प है तो वो है बीजेपी-एनडीए.

पीएम मोदी (PM Modi) ने लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्रों में पड़ने वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित किया. बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने पांच जनवरी को पंजाब का दौरा किया था लेकिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और एक रैली को संबोधित किये बगैर उन्हें (नयी दिल्ली) लौटना पड़ा था. दरअसल, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरूद्ध किये जाने के चलते एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला फंस गया था. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था.

UP Assembly Election 2022: किसी ने मुफ्त बिजली, किसी ने किया नौकरियों का वादा…बीजेपी-सपा के ‘संकल्प’ और ‘वचन’ की खास बातें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया