Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों की करीबी और बनते हुए सियासी समकीरण के बीच ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की. इससे पहले भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शेखावत के साथ मुलाकात की थी. नई पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने वाले अमरिंदर ने पिछली बार शेखावत के साथ खाना भी खाया था.

बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मीटिंग का दौर पिछले हफ्ते से शुरू हुआ. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने अमरिंदर सिंह के घर जाकर मुलाकात की थी. बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोशिश है कि शिरोमणि अकाली दल के बागी नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा की पार्टी को भी गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए.

Delhi | Punjab Lok Congress leader and former CM Captain Amarinder Singh today met Union minister and Punjab BJP incharge Gajendra Singh Shekhawat, today pic.twitter.com/S6AKvRYbbN
— ANI (@ANI) December 17, 2021

ये भी पढ़ें- Omicron Cases Tally in India: देश में ओमिक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार, अब तक 11 राज्यों में मिले केस

’पंजाब लोक कांग्रेस’ बनाने के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. पिछले महीने कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाई थी. इसके बाद अमित शाह ने दोहराया था कि बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर लड़ेगी और राज्य में अगली सरकार बनाएगी.

अमरिंदर सिंह को सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बना ली थी. अमरिंदर सिंह ने कहा था, “और ढींडसा साहब के साथ सीटों पर समझौता करके हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में हम जीतेंगे… हम अगली सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: कितनी तेजी से फैलता है Omicron ? रिसर्च में चौंकाने वाली बात आई सामने

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया