Punjab Assembly Election 2022: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम हैं. पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि हम 34 सीटों के जो हम उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं. इसमें किसान परिवारों के 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं.

दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि BJP चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है. वहीं दुष्यंत गौतम ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है. पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं. पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं, उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है. इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं. पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा. 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है.

बीजेपी की पहली लिस्ट के उम्मीदवार

सुजानपुर – दिनेश सिंह बब्बू ( डिप्टी स्पीकर रहे है)
दीनानगर – श्रीमती रेणु कश्यप
हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोह
अमृतसर नार्थ – सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू
तरनतारन – नवरीत सिंह लवली
कपूरथला – रंजीत सिंह खोजेवाला
जालंधर सेंट्रल – मनोरंजन कालिया
जालंधर नार्थ – कृष्णदेव भंडारी
मुकेरिया – जंगिलाल महाजन
दसूहा – रघुनाथ राणा
चब्बेवाल – डॉ दिलभग राय
गढ़शंकर -नामिशा मेहता
फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भटी
अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा
खन्ना – गुरप्रीत सिंह
लुधियाना सेंट्रल – गुरुदेव शर्मा
लुधियाना वेस्ट – विक्रमसिंह सिद्धू
गिल – एस आर लधर
जगरो – कंवर नरेंद्र सिंह
फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
जलालाबाद – पूरणचंद
फाजिल्का – सुरजीत कुमार ज्ञानी
अबोहर – अरुण नारंग
मुक्तसर – राजेश बड़ेला
फ़रीदकोट – गौरव कक्कर
भुचोमंडी – रुपिंदर सिंह सिद्धू

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया