Punjab Chief Minister Charanjit Channi : पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि टॉप पोस्ट के लिए उनका नाम पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने फाइनल किया था. एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में चन्नी ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बर्खास्त करने की मांग करने वाले वे इकलौते नेता थे. मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें पंजाब की जमीनी हकीकत का पता नहीं है.

चन्नी ने कहा, ” मैं कभी सीएम पद की दौड़ में नहीं था. मेरे पिता या दादा राजनीति में नहीं थे. आम आदमी के लिए राजनीति में प्रवेश करना मुश्किल है. मैं पहले निर्दलीय के रूप में चुनाव जीता था. मैंने कभी मांग नहीं की, फिर भी विपक्ष का नेता बनाया गया. कैप्टन को बर्खास्त करने की मांग की थी”

सीएम चन्नी ने आगे कहा, ” कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग मैंने की थी. वे बीजेपी के साथ थे. अकाली के तरीके से काम कर रहे थे. मैं सीएम पद के लिए उम्मीदवार नहीं था. यह राहुल गांधी का फैसला था. राहुल ने मुझे फोन किया और कहा कि आपको सीएम बना रहे हैं. मैं रोने लगा था. मैंने कहा कि आप क्या कर रहे हैं? मैं योग्य नहीं हूं. उन्होंने कहा कि यह फैसला हो गया है.”

4 महीने सोऊंगा नहीं
सीएम के रूप में काम करने के लिए मेरे पास केवल चार महीने हैं. इन 4 महीनों में मैं 4 साल का काम करूंगा. न सोऊंगा और न ही अधिकारियों को सोने दूंगा. व्यवस्था अब बदल चुकी है.” दिल्ली के सीएम की नकली केजरीवाल वाली टिप्पणी पर चन्नी ने कहा कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) कैसे पता चलता है कि पंजाब का आम आदमी कौन है? उन्हें एहसास हुआ कि मुझे नकली आम आदमी कहकर गलती की है तो अब कहने लगे कि मैं नकली केजरीवाल हूं. उन्होंने जो वादा किया है, उसे पहले ही पूरा किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें

Himachal Pradesh Bypoll Result: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट जीतीं

PM Modi के सांसद बनने के बाद कितना बदला बनारस? | Ground Report | चुनाव यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया