Punjab Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज पंजाब दौरे पर हैं. लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा, आज मैं सभी 3 करोड़ पंजाबियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर हमारी सरकार आएगी तो एक-एक आदमी की एक-एक व्यापारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होगी.

केजरीवाल ने कहा, ‘कल एक आदमी आया मेरे पास, बोला मैं हिंदू हूं और हिंदुओं के मन में आजकल सुरक्षा को लेकर चिंता चल रही है. पंजाब एक बहुत बुरे आतकंवाद के दौर से गुजरा है. केवल हिंदू ही नहीं सभी को आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंता चलती रहती है. उसने कहा कि पिछले दिनों की घटनाओं ने हमें चितिंत कर दिया है. पीएम के सिक्योरिटी के साथ जो हुआ इसको लेकर भी डर है.’

‘पंजाब में भी हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार है. केंद्र सरकार के साथ हमारा मतभेद रहा, लेकिन जब भी देश की बात आयी लोगों की बात आयी हमने मिलकर काम किया. कोरोना के वक्त भी काफी परेशान किया हमें, फिर भी हमने मिलकर काम किया लोगों के लिए. पंजाब में भी हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे.

‘हमारी सरकार आएंगी तो बॉडर पार से कुछ नहीं आएगा’

पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब में नशा बार्डर पार से आता है, ड्रोन भी वहीं से आते है और टिफ़िन बम भी वहीं से आए. सारी घटनाएं तभी होती है जब उधर के लोग इधर के कुछ लोग को ख़रीदकर यहां घटना को अंजाम देते है. लेकिन अगर ईमानदार सरकार होगी तो ये सब नहीं हो पाएगा. बम नहीं आएगा, ड्रोन नहीं आएगा. बेअदबी की घटना नहीं होगी. पंजाब पुलिस को ठीक पोस्टिंग मिलेगी तो वो आपकी सुरक्षा में काम आएंगे. हमारी सरकार आएंगी तो बॉडर पार से कुछ नहीं आएगा.’

पानी ले जाने के आरोप पर केजरीवाल ने कहा, ‘सुखवीर सिंह बादल कह रहे है कि हमने कोर्ट में PIL दाखिल की है कि पंजाब का पानी दिल्ली ले जाना चाह रहे हैं. झूठ बोल रहे हैं मैं क्या पंजाब का ख़ज़ाना लूट कर दिल्ली ले जा रहा हूं. मैं क्या सुख विल्ला बना रहा हूं. कुछ भी बोलते हैं.’

ये भी पढ़ें-

आयरलैंड का हवाला देकर Modi सरकार पर Asaduddin Owaisi का निशाना, कहा- कर्नाटक की बच्चियों से तकलीक क्यों?

UP Election 2022: मैनपुरी में CM योगी बोले- नाम समाजवादी और काम ‘तमंचावादी’, सपा पर लगाए ये गंभीर आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली