Sonu Sood News: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अब पंजाब में वोटिंग आइकन नहीं होंगे. सोनू सूद को वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य का वोटिंग आइकन बनाया गया था. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अभिनेता सोनू सूद की पंजाब के लिए स्टेट आइकन के रूप में नियुक्ति वापस ले ली है. जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) डॉ एस करुणा राजू ने पुष्टि की कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी 2022 को पंजाब के राज्य आइकन के रूप में अभिनेता सोनू सूद की नियुक्ति को वापस ले लिया है.

वहीं इस फैसले पर सोनू सूद ने लिखा सभी अच्छी चीजों की तरह, यह यात्रा भी समाप्त हो गई है. मैंने स्वेच्छा से पंजाब के स्टेट आइकन का पद छोड़ दिया है. यह निर्णय मेरे और चुनाव आयोग द्वारा पारस्परिक रूप से मेरे परिवार के सदस्य द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के आलोक में लिया गया था. मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

Like all good things, this journey has come to an end too.I’ve voluntarily stepped down as the State Icon of Punjab.This decision was mutually taken by me and EC in light of my family member contesting in Punjab Assembly Elections.
I wish them luck for future endeavours.🇮🇳
— sonu sood (@SonuSood) January 7, 2022

दरअसल सोनू सूद की बहन मालविका इस बार चुनाव लड़ने वाली हैं, सोनू सूद ने इसका एलान में मोगा में किया था. हालांकि फिलहाल सोनू सूद किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं हैं, लेकिन उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद आयोग ने इस तरह का फैसला लिया है. बॉलीवुड स्टार सोनू सूद लगातार राजनीति में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi’s Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

राजनीति में सोनू सूद की दिलचस्पी के चलते ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके अलावा वो पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मिल चुके हैं. सोनू सूद सुखबीर बादल और अमरिंदर सिंह से भी मिल चुके हैं. हालांकि सोनू किसी पार्टी के साथ नहीं है, लेकिन अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया