Punjab Election 2022 : दिल्ली के सीएम (Delhi Chief Minister) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab chief minister) चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. केजरीवाल के बयान के बाद बुधवार को चन्नी ने कहा कि वे (अरविंद केजरीवाल) बौखला गए हैं. खुद नकली हैं और कुछ न कुछ बोल कर दूसरे को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

22 नवंबर को आम आदमी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी को नकली केजरीवाल कहा था. सीएम चन्नी ने कहा कि गांवों में नकल करने वाले आते हैं. केजरीवाल का भी वही सिस्टम है. उनका यह सिस्टम पंजाब में नहीं चला तो कुछ न कुछ कहकर दूसरों को भड़का रहे हैं. सीएम चन्नी ने आगे कहा,” केजरीवाल गरंटी दे रहे हैं, लेकिन मैं काम करके दे रहा हूं.”

अरविंद केजरीवाल ने चन्नी का नाम लिए बगैर कहा था कि पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि पंजाब में एक ‘नकली केजरीवाल’ घूम रहा है. उन्होंने कहा था कि मैं पंजाब में जो भी वादा करता हूं, 2 दिन बाद उसी बात की घोषणा करते हैं. वे इसे लागू नहीं कर रहे हैं, क्योंकि नकली हैं.”

मोगा से अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों के लिए शून्य बिजली बिल सुनिश्चित कर सकते हैं.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया