Punjab Election 2022: किसान संगठनों ने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, समराला सीट से लड़ेंगे बलबीर सिंह

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा गठित राजनीतिक ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ (Samyukta Samaj Morcha) ने बुधवार को अपने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में समराला विधानसभा सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) को उम्मीदवार घोषित किया गया है. राजेवाल संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) का नेतृत्व कर रहे हैं. पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव होगा.

लिस्ट के मुताबिक, किसान नेता प्रेम सिंह भंगू घनौर से, हरजिंदर सिंह टांडा खडूर साहिब से, रवनीत सिंह बरार मोहाली से और डॉ सुखमनदीप सिंह तरनतारन से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा, राजेश कुमार करतारपुर से, अजय कुमार फिल्लौर से, रमनदीप सिंह जैतों से, बलराज सिंह कादियान से और डॉ नवदीप सिंह मोगा विधानसभा सीट से मोर्चा के उम्मीदवार बनाए गए हैं.

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार करते हुए राजेवाल ने कहा था कि वे अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेंगे. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने पिछले महीने अपना राजनीतिक मोर्चा शुरू किया था और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इन तीनों कृषि कानूनों को हाल में केंद्र सरकार ने वापस ले लिया.

लगभग 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की भाजपा की तैयारी

वहीं पंजाब में पहली बार बड़े भाई की भूमिका में विधान सभा चुनाव लड़ने जा रही बीजेपी राज्य की 117 सीटों में से लगभग 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. प्रदेश की बाकी बची हुई सीटों पर भाजपा के गठबंधन सहयोगी अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ( संयुक्त ) चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें-

Akhilesh Yadav ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का निकाला फॉर्मूला, जानें क्या है रणनीति?

UP Election 2022: मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi Adityanath

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News