Punjab Assembly Election 2022: पंजाब बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने आज जालंधर में BJP के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब किसान आंदोलन (Farmers Protest) चल रहा था, तब किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं हैं. अब उन्होंने यूटर्न लिया है, ऐसे में इसके फायदे और नुकसान का आकलन उनको करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में जिस तरह के हालात हैं उसमें पूरा पंजाब एक विकल्प की तलाश कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान और उससे पहले की सरकारें इसकी जिम्मेदारी लेने की बजाए अहंकार से ग्रसित हैं.

जब किसान आंदोलन चल रहा था तब किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं है, अब उन्होंने यूटर्न लिया है तो इसके फायदे और नुकसान का आकलन उनको करना चाहिए: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2021

इससे पहले लुधियाना में हुए ब्लास्ट (Ludhiana Blast) को लेकर केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा था कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसका एक अलग राष्ट्रीय महत्व का है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं. शेखावत बोले कि पंजाब सरकार को ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और तय समय पर जाना चाहिए कि इसके पीछे कौन था. विस्फोट के संबंध में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेखावत ने कहा कि राज्य की सुरक्षा के लिए चन्नी जिम्मेदार हैं और किसी पर भी आरोप लगाने से पहले मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया