Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कैंपेन की कमान उनकी बेटी राबिया सिद्धू (Rabia Sidhu) जोरों से कर रही है. अमृतसर ईस्ट में प्रचार के दौरान राबिया ने पार्टी के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को ही निशाने पर ले लिया. राबिया ने कहा कि कोई ईमानदार व्यक्ति को काफी देर तक रोक नहीं सकता है.

चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम चेहरे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राबिया ने कहा कि, हाईकमान तो हाईकमान है. फैसले के पीछे उनकी कुछ मजबूरियां रही होंगी लेकिन कोई ईमानदार व्यक्ति को काफी देर तक रोक नहीं सकता और जो बेईमान बंदा होता है उसे रुकना ही पड़ता है.

राहुल गांधी ने सीएम चेहरे का किया था ऐलान

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की ओर से बीते रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम के चेहरे के रूप में पेश किया गया. राहुल गांधी ने कहा था, ”पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें एक गरीब घर का सीएम चाहिए जो कि उन्हें समझता हो. यह एक बेहद मुश्किल फैसला था. लेकिन पंजाब के लोगों ने इसे आसान बना दिया.”

#WATCH | Punjab PCC chief Navjot S Sidhu’s daughter, Rabia Kaur Sidhu speaks on Charanjit Channi being made CM face for #PunjabElections2022

"Maybe they (high command) had some compulsion. But you can’t stop an honest man for long. Dishonest man has to eventually stop," she says pic.twitter.com/DzzsauNMJB
— ANI (@ANI) February 11, 2022

नवजोत कौर ने भी उठाए सवाल

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी के फैसले पर सवाल खड़े किए. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ”राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब समझने में गलती की है. चरणजीत सिंह चन्नी हमने ज्यादा अमीर है. इसलिए चन्नी को गरीब कहना ठीक नहीं है.”

नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि दावा किया था कि वह पार्टी हाईकमान के हर फैसले के साथ हैं. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार की ओर से लगातार पार्टी के फैसले के खिलाफ सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पहले से ही नेताओं की बगावत से परेशान कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं.

यह भी पढ़ें.

UP: उन्नाव में युवती का शव बरामद, मृतका की मां ने पुलिस पर आरोपी से रिश्वत लेने का लगाया गंभीर आरोप

हिजाब मामले पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हाईकोर्ट को देखने दीजिए, हम सही वक्त पर सुनवाई करेंगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया