Punjab Election Update: पंजाब विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. पीएम मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के लोगों को ‘फतेह रैली’ के जरिए संबोधित किया. मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और जमकर निशाना साधा. मोदी ने कहा कि कांग्रेस करतारपुर को भी भारत में ना रख सकी, जबकि हमने राहदारी खोल दी. पीएम ने कहा कि कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, जबकि भाजपा हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ी रही है. कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है, हमारे लिए गुरु परंपरा का, पंजाबियों की सेवा और सत्कार का माध्यम है.”

मोदी ने कहा, “देश की रक्षा को सबसे ऊपर रखना, देश को सबसे ऊपर रखना, यही पंजाब की पहचान रही है. एनडीए की ये परंपरा रही है वो राष्ट्रभक्तों के साथ हमेशा खड़ी रहती है, उनके सम्मान की हर पल रक्षा करती है.” पीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि, “कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई.” पीएम मोदी ने कहा कि, “भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के लिए विकास और विश्वास का नया और पुख्ता रोडमैप लेकर आई है. पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं. ये 11 संकल्प हर उस पंजाबी के हैं, जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते है.”

मोदी ने कहा कि, “जिन लोगों ने नशे के सम्बन्ध में भांति-भांति के के भाषण किये, उन्होंने आपकी मदद तो नहीं की बल्कि इस बीमारी को दिल्ली के लोगों तक पहुंचा दिया, वो लोग मीठी मीठी वोट मांग रहे हैं. ऐसे लोगों से पंजाब को बहुत सतर्क रहना है. पंजाब के किसानों को चाहिए बीज से बाजार तक आधुनिक व्यवस्थाएं. पंजाब के किसानों को चाहिए, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग के उद्योग. पंजाब के किसानों को चाहिए अपने उत्पाद एक्सपोर्ट करने के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी. इन सभी क्षेत्रों पर हमारी डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी.”

पीएम मोदी के पंजाब के लोगों से बड़े वादों पर एक नजर

बॉर्डर एरिया के विकास के लिए बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा.

पंजाब के विकास के लिए अगले 5 साल के लिए केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

आतंकवाद पीड़ितों की सहायता के लिए आयोग का गठन किया जाएगा.

पंजाब में हर गरीब को पक्का घर देंगे.

केंद्र और राज्य मिलकर बेहतर तालमेल के साथ सीमापार से आने वाले नशे और हथियारों की सप्लाई को रोकेंगे.

यह भी पढ़ेंः SP Manifesto: अखिलेश यादव का वादा- सरकार बनी तो महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण, मुफ्त होगी लड़कियों की शिक्षा

UP Election 2022: फ्री लैपटॉप, फ्री बिजली और फ्री खाद, किसानों-महिलाओं के लिए भी बड़े वादे, जानें अखिलेश के घोषणापत्र में UP के लिए क्या क्या है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया