Rahul Gandhi Punjab Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पंजाब में ड्रग्स, मोहल्ला क्लिनिक और चीन का भी जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा कि, केजरीवाल मोहल्ला क्लिनिक की बात करते हैं, वो पहले ये जवाब दें कि कोरोना के समय में दिल्ली और दिल्ली के अस्पतालों में क्या हुआ? मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत कांग्रेस ने की थी.

ड्रग्स को लेकर मोदी-शाह पर निशाना
ड्रग्स को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी और अमित शाह आते हैं और कहते हैं कि ड्रग्स के खिलाफ वो कार्रवाई करेंगे. 2013 में मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था. उस समय अकाली दल के लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था. बीजेपी ने भी कहा था कि पंजाब में ड्रग्स की कोई समस्या नहीं है और राहुल गांधी लोगों को भड़का रहा है. उस समय बीजेपी-अकाली एक साथ राज करते थे. तब मोदी और शाह को ड्रग्स नहीं दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें – Election 2022: UP में शाम 5 बजे तक 60.4 फीसदी वोटिंग, गोवा में 75% से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड में 59.3% लोगों ने डाले वोट

कोरोनाकाल में कांग्रेस ने की लोगों की मदद – राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, उसके बाद कोरोना आता है और लोकसभा में मैंने 7-8 बार कहा कि तैयारी करो नहीं तो कोरोना से जबरदस्त नुकसान होने वाला है, तो फिर से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फालतू बातें कर रहा है. यूथ कांग्रेस के लड़कों ने लोगों की कोरोनाकाल में दिल्ली में मदद की. वेंटीलेटर की कमी थी तब केजरीवाल और मोदी नहीं दिखाई दिए. पंजाब के लिए सबसे जरुर चीज पंजाब में शांति है. पंजाब के युवाओं के लिए शांति और भाईचारा सबसे जरुरी है, जिस दिन यह खत्म हो गया उस दिन पंजाब को बहुत तेज चोट लगेगी इसलिए प्रयोग नहीं करिए. उनको वोट करिए जो सरकार चलाना जानते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि, मैं हवा में नहीं बोलता और ना ही झूठे वायदे करता हूं. मैंने संसद में बोला कि देश दो भागों में बंट रहा है. सीमा पर चीन बैठा हुआ है और सरकार सो रही है. मैं जिंदगी में कभी भी 15 लाख देने की बात नहीं करूंगा. राहुल ने आगे कहा कि, चन्नी जी गरीबी को समझते हैं, क्योंकि वो गरीब घर में पैदा हुए हैं.

ये भी पढ़ें – Punjab Election 2022: पंजाब में पीएम मोदी का कांग्रेस और AAP पर वार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कही ये बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया