Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी बताएगी मुख्यमंत्री का चेहरा, खुद अरविंद केजरीवाल करेंगे ऐलान

AAP CM Face Punjab: पंजाब चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करने जा रही है. बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद चंडीगढ़ में इसका ऐलान करने जा रहे हैं. मंगलवार देर शाम तक सीएम चेहरे का ऐलान हो जाएगा.

भगवंत मान रेस में सबसे आगे

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही ये बात साफ कर दी थी कि चुनाव में उतरने से पहले जनता के सामने मुख्यमंत्री का चेहरा लाया जाएगा. बात अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार की करें तो पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है. पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे हैं.

हालांकि पार्टी में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर अंदरूनी लड़ाई चल रही थी. बताया जा रहा था कि कुछ नेता ऐसे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि भगवंत मान के नाम का ऐलान किया जाए. पिछले दिनों जिन विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, उसकी वजह भी इसी को माना गया था. हालांकि अब सीएम चेहरे का ऐलान हो रहा है, इसका मतलब जो कुछ भी हलचल चल रही थी उसे शांत करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें – Delhi Covid 19: दिल्ली में कोरोना से बड़ी राहत, महज 4 दिन में आधे हुए केस, सत्येंद्र जैन बोले- सिर्फ 2 अस्पतालों की OPD में लगी हैं पाबंदियां

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News