Punjab AAP Leader: पंजाब में इस बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है. पार्टी नेता आशु बांगड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बांगड़ को AAP ने फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट भी दिया था. लेकिन पार्टी नेताओं के साथ नाराजगी के चलते वो कांग्रेस में शामिल हो गए.

अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा जा रहा है कि, बांगड़ अपनी फिरोजपुर ग्रामीण सीट से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के ऑब्जर्वर उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे. जिसके चलते काम करना मुश्किल हो गया था.

ये भी पढ़ें – ABP C Voter Survey: सीएम योगी को गोरखपुर से चुनाव लड़वाना BJP का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी? लोगों के जवाब ने चौंकाया

सीएम चेहरे का होगा ऐलान
आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के लिए मंगलवार 18 जनवरी को मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेगी. अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ से इसका ऐलान करेंगे. उससे ठीक पहले पार्टी के नेता आशु बांगड़ ने इस्तीफा दिया है. ये पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी में फूट देखने को मिली हो. इससे पहले भी कई विधायक और नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. अब ये देखना होगा कि सीएम उम्मीदवार के तौर पर अगर भगवंत मान के नाम का ऐलान होता है तो उसके बाद पार्टी में किस तरह की हलचल होती है.

बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने का सपना इसलिए भी देख रही है, क्योंकि तमाम सर्वे यही बता रहे हैं कि AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. एबीपी- सी वोटर के सर्वे में पार्टी बहुमत के काफी करीब जाती हुई नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें – Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया