Punjab Election 2022: पंजाब में पीएम मोदी की पहली रैली, जालंधर में कहा- इस धरती के साथ मेरा बहुत जुड़ाव रहा है

PM Modi Jalandhar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में सोमवार को अपनी पहली रैली की. उन्होंने जालंधर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती के साथ मेरा बहुत जुड़ाव रहा है. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "गुरुओं, पीरों, फकीरों,महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है. मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं."

रैली के दौरान पीएम मोदी ने पंजाब पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "आज मेरी इच्छा थी कि देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं. लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे आप हेलिकॉप्टर से ही चले जाइये. अब ये हाल है सरकार के यहां."

पीएम मोदी की रैली के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पीएम मोदी की रैली को लेकर जालंधर में कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं. इससे पहले पिछले महीने पीएम मोदी विरोध प्रदर्शन के चलते रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए थे और उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. हालांकि इस बार चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News