Punjab Election 2022: पंजाब में AAP को झटका, सिद्धू की मौजूदगी में रायकोट के विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

<p style="text-align: justify;"><strong>AAP MLA Joins Congress:</strong> पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. रायकोट से आप के विधायक जगतार ज़ग्गा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया. आप के आधा दर्जन से ज़्यादा विधायक पार्टी बदल चुके हैं. दो हफ़्ते पहले ही भटिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की विधायक रूबी कांग्रेस में शामिल हुई थीं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News