Punjab Assembly Election 2022: बरनाला जिले के विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांवों में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जिले के गांव कोटदुना में भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने भारी विरोध किया. गांव के किसानों द्वारा खराब हुई नरमे की फसल का मुआवजा ना देने के विरोध में और बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी का विरोध किया गया.

विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन चन्नी उनके सवालों का जवाब दिए बिना ही हाथ हिलाते हुए निकल गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह आज मुख्यमंत्री चन्नी से अपने सवालों का जवाब लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके गांव के अनेकों किसानों की नरमे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है.

मुख्यमंत्री से बात करना चाहते थे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब के अन्य मसले जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी वह चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री सवालों के जवाब दिए बिना ही चले गए. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री उनके सवालों के जवाब नहीं देंगे तब तक उनका विरोध किया जाएगा.

बरनाला जिले के गांव बदरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी ने खडूर साहिब से सांसद के भाई द्वारा अकाली दल ज्वाइन करने के मुद्दे पर कहा कि राजनीति में यह चलता रहता है. चुनाव के कारण कई लोग आते हैं और कई लोग जाते हैं यह चलता रहता है. वहीं मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चेहरे पर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा हाईकमान को गुमराह करने के बयान पर जवाब देने से इनकार कर दिया.

मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पर उनकी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की जायदाद के मुद्दे पर कहा कि भगवंत मान एक अनपढ़ आदमी की तरह बोल रहे हैं. उन्हें चुनाव आयोग को उनका दिया हुआ एफिडेविट देखना चाहिए और भगवंत मान उनके एक करोड 69 लाख को 169 करोड़ रुपये बता रहे हैं. उन्होंने मान पर तंज कसते हुए कहा ऐसा व्यक्ति पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है.

kamal haassan बोले- हिजाब विवाद दे रहा अशांति को हवा, स्टूडेंट्स के बीच खड़ी की जा रही जहरीली दीवार

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया