Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच लोगों से अपना पसंदीदा उम्मीदवार बताने को कहा है. पार्टी ने मतदाताओं से सीएम पद के नाम की पसंद बताने के लिए 7074870748 डायल करने को कहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा करते हुए कहा है कि वह 17 जनवरी को लोगों द्वारा टेली-वोटिंग के आधार पर चुने गए पार्टी के पसंदीदा सीएम चेहरे का खुलासा करेंगे. केजरीवाल ने ये भी कहा है कि राजनीति में ये पहली बार है कि कोई पार्टी जनता से अपना मुख्यमंत्री चुनने के लिए कहा रही है.

पंजाब के लोग 7074870748 पर कॉल, व्हाट्सएप या SMS के जरिए अपनी पसंद के नाम का खुलासा कर सकते हैं. 17 जनवरी को शाम 5 बजे तक ये फोन लाइन खुली रहेंगी. केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि हम जनता के रिएक्शन को देखें और उनकी फीडबैक के हिसाब से पार्टी सीएम पद के उम्मीदवार का चयन करेगी. पार्टी ने इसके लिए वोट की घोषणा करते हुए एक पोस्टर भी लॉन्च किया है. इसमें कहा गया है कि जनता चुनेंगी अपना सीएम. 7074870748 पर कॉल करें. यह कदम आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के लिए निराशाजनक कहा जा सकता है, क्योंकि वो लंबे समय से सीएम पद की महत्वकांक्षाओं को पाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें- मंत्रियों के इस्तीफे की हैट्रिक: यूपी में बीजेपी को लगे एक के बाद एक कई झटके, कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी और MLA विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली के सीएम (Delhi CM) ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) मेरे लिए बहुत प्रिय हैं. वह मेरे छोटा भाई (छोटे भाई) हैं. वह आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. मैं यह भी कह रहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों को ही इस पर फैसला करने देना चाहिए. क्या केजरीवाल जनता के सामने विकल्प में से एक हैं. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दौड़ में नहीं हूं.

आप पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत चुनौती बनकर उभरी है. भाजपा-अमरिंदर के गठबंधन और अकाली दल के गठबंधन ने मुकाबले को चौतरफा कर दिया है. हालांकि सभी पार्टियां सीएम पद को लेकर काफी सतर्क हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 117 निर्वाचन क्षेत्रों में से 77 सीटें हासिल करते हुए सरकार बनाई. AAP 20 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनीं. अकाली दल ने चुनाव में 15 सीटें जीती थीं. वहीं बीजेपी को 3 सीटों पर ही जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें- UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया