पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है. खुद अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचकर उनके नाम का ऐलान किया. बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भगवंत मान ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भगवंत मान ने कहा कि, लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उससे मेरी जिम्मेदारी अब डबल हो चुकी है.

मेरी उम्मीदवारी पब्लिक कोटे से हुई है – भगवंत मान
बहुमत के आंकड़े को पार करने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि, आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि जिस तरह से पंजाब में खुशी मनाई गई है. आमतौर पर पार्टियां किसी कोटे से सीएम उम्मीदवार तय करती हैं कि यही हमारा सीएम होगा. मुझे खुशी इस बात की है कि मैं पब्लिक के कोटे से हूं. पंजाब में इतनी खुशी कभी नहीं मनाई गई है. इसका मतलब लोग मुझ पर विश्वास कर रहे हैं. साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी दोगुनी हो गई है.

ये भी पढ़ें – Punjab Election 2022 Poll of Polls: आप-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें, अकाली दल, बीजेपी और कैप्टन की पार्टी का हाल

कांग्रेस क्यों नहीं बता पा रही है सीएम का चेहरा?
बीजेपी और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि, अब तक ये लोग बोल रहे थे कि केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, अब जब ऐलान कर दिया है तो ये लोग कई तरह की दूसरी बातें करने लगे हैं. मै पिछले 7 साल से संसद में हूं और बड़े-बड़े दिग्गजों की जमानत जब्त कराकर लोगों ने वहां भेजा है. लोकसभा में सबसे ज्यादा मुद्दे उठाने को लेकर मेरा नाम है. भगवंत मान ने कहा कि, कांग्रेस क्यों नहीं बता पा रही है कि उनका सीएम चेहरा कौन होगा.

कांग्रेस को खुली डिबेट के लिए चुनौती
भगवंत मान ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि, अगर वो चाहें तो पंजाब के मुद्दों पर मेरे साथ डिबेट करने बैठ सकते हैं. अब रैलियां तो हो नहीं रहीं, जैसे अमेरिका में होता है डिबेट करवाई जाए. हमने पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है. जब भगवंत मान से पूछा गया कि आखिर पार्टी ने सीएम उम्मीदवार के ऐलान में इतनी देरी क्यों की? इस पर उन्होंने कहा कि, देरी नहीं हुई है. पार्टी का कैंपेन अब ऊपर उठेगा. इस दौरान पार्टी ने सर्वे किया, लोगों से राय ली गई. जिसमें समय लगता है.

ये भी पढ़ें – Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’