Punjab Election: Navjot Sindh Sidhu का ऐलान, हर महिला को 2 हजार प्रति महीना और साल में मिलेंगे 8 सिलेंडर

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की तरफ से लगातार वादे किए जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब की जनता के साथ किए गए लोक लुभावने वादे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐलान किया है कि हर महिला को 2 हजार महीने दिए जाएंगे.

बरनाला में नवजोत सिद्धू ने रैली में कहा 2,000 हजार हर महीने पंजाब की महलाओं को दिया जाएगा. इससे पहले, पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना देने का एलान किया था. अब कांग्रेस ने दो हजार देने का एलान किया है. यानी घर को संभालने वाली औरतों को 2 हजार हर महीने दिए जायेगें.

सिद्धू के ऐलान की खास बातें-

पाँचवीं पास बच्ची को देंगे- 5000 देंगे

10 पास बच्ची की – 15000 देंगे

12 वी पास लड़की – 20000

कॉलेज के दाख़िला पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी

विदेश जाने वाली बच्ची को 1 टैबलेट देंगे

लड़कियों के नाम मिलकियत ज़मीन फ़्री रजिस्टर्ड होगी

महिलाओं को घरेलू काम के लिए बिना ब्याज दो लाख रुपए का ऋण देंगे

सिद्धू ने कांग्रेस के महिलाओं को तोहफ़े देने का एलान किया

पाँच एकड़ से नीचे के किसान/मज़दूर को रोज़ाना 400 रुपए देंगे

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनेगी. हर गाँव में दो महिलाएँ इस बटालियन में रखी जाएंगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News