Punjab Election Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. पंजाब में इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी इतिहास रचने जा रही है. पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं. रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. रूझानों के आधार पर पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है. पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई दिग्गज अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. मुक्तसर, मलोट और लंबी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है.

पंजाब में इतिहास रचेगी आम आदमी पार्टी!

पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों को लेकर रुझान सामने आ गए हैं. रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल होने के बाद जश्न भी शुरू हो गया है. भगवंत मान के घर पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं और जीत का दावा करते हुए जश्न मना रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 88 सीटों पर बढ़त मिली है. वही प्रदेश में कांग्रेस को महज 16 सीटों पर ही बढ़त हासिल है. वही बीजेपी को महज 4 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है. शिरोमणि अकाली दल को 8 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि ये आंकड़ा कुछ अंतर के साथ बदल रहा है. लेकिन रुझानों में प्रदेश में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है.

पंजाब में रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न

पंजाब में जबरदस्त रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है. वहीं इस बीच पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की रिप्लेसमेंट बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान जल्द ही सीएम के रूप में शपथ लेंगे, पंजाब के लोगों ने आप को मौका देने का मन बना लिया है. बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में कुल 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ. 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 फीसदी मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें:

UP Election Result 2022: यूपी के रुझानों को देख जश्न की तैयारी में जुटी BJP, कार्यकर्ताओं को दिल्ली दफ्तर पहुंचने के निर्देश

UP Election Result 2022: चुनावी नतीजों के बीच राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता नाराज है, कुछ असर तो दिखाई ही देगा'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया