Punjab Elections 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रूपए मासिक भत्ता देने और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं के भत्ते में 800 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि करने का एलान किया है. अपने विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में चन्नी ने उक्त घोषणा की और कहा कि इन फैसलों से सरकार पर 124.25 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ेगा.

राज्य सरकार पर बढ़ेगा करीब 60 करोड़ रूपये का खर्च

मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को पहले मिलने वाले इंसेटिव के स्थान पर अब मासिक 2500 रूपए का भत्ता मिलेगा. इससे राज्य सरकार पर करीब 60 करोड़ रूपये का खर्च बढ़ेगा और करीब 22,000 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा.

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब आशा कार्यकर्ताओं को भी राज्य सरकार के पांच लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा. इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी और इसमें ड्यूटी के दौरान किसी भी संक्रमण से ग्रस्त होने पर उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा.

भोजन कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ा

ऐसे ही चन्नी ने राज्य के करीब 42,500 मध्याह्न भोजन कर्मचारियों को फिलहाल मिलने वाले 2,200 रूपए प्रतिमाह के भत्ते को बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की है. इससे राज्य सरकार पर 64.25 करोड़ रुपये का दबाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह आशा कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन कर्मियों को भी पूरे मातृत्व अवकाश (छह महीने) का लाभ मिलेगा.

चन्नी ने कहा कि इन्हें नया भत्ता एक जनवरी से मिलेगा और अब पहले के 10 महीने के मुकाबले उन्हें पूरे 12 महीने यह भत्ता मिला करेगा.

यह भी पढ़ें-

Goa Elections: दल-बदल को रोकने के लिए AAP ने उठाया अनोखा कदम, उम्मीदवारों से कराएगी ये काम

UP Election: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, किस मुद्दे को सबसे बड़ा मानती है सूबे की जनता?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया