Punjab News: अमृतसर के जुड़वां भाइयों को मिली PSPCL में नौकरी, पंजाब सरकार को दिया धन्यवाद

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में जुड़वां बच्चों सोहना और मोहना को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में नौकरी मिली है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय सोहना को नौकरी मिल गई और उसने 20 दिसंबर को काम करना शुरू कर दिया है. वह मोहना के साथ पीएसपीसीएल में बिजली के उपकरणों की देखभाल करता है.

स्टेट पावर कॉरपोरेशन में जॉब मिलने के बाद दोनों जुड़वां भाई बेहद खुश हैं. दोनों भाईयों ने उन्हें यह मौका दिए जाने के लिए पंजाब सरकार को भी धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि ‘हम नौकरी पाकर बहुत खुश हैं और हमने 20 दिसंबर से ऑफिस ज्वाइन भी कर लिया है. हम पंजाब सरकार और पिंगलवाड़ा इंस्टीट्यूशन को धन्यवाद देते हैं, जिसने हमें इस अवसर के लिए स्कूली शिक्षा दी'

Amritsar | Conjoined twins, Sohna and Mohna, bag a job in the Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL)

"We’re very glad about the job & have joined on Dec 20. We thank the Punjab govt & the Pingalwara institution, which schooled us, for the opportunity," they say pic.twitter.com/vNieE4jBiJ
— ANI (@ANI) December 23, 2021

PSPCL के सबस्टेशन जूनियर इंजीनियर रविंदर कुमार का कहना है कि बिजली के उपकरणों की देखभाल करने में सोहना और मोहना उन्हें मदद करते हैं. यह नौकरी सोहना को दी गई है, जिसमें मोहना उसकी मदद करता है. उनका कहना है कि सोहना को इस काम का पूरा अनुभव है, इसलिए उन्हें इस जॉब के लिए चुना गया है.

इसे भी पढ़ेंः
ABP C-Voter Election Survey: BJP नेताओं के दौरे बढ़ने से पार्टी को यूपी में कितना फायदा? चौंकाने वाले हैं आंकड़े

मिल रही जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चों का जन्म 14 जून 2003 को नई दिल्ली में हुआ था. जन्म से ही उनका शरीर जुड़ा हुआ था. जन्म के बाद सोहना और मोहना को उनके माता-पिता ने छोड़ दिया था और उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया था. जहां एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी के रिजल्ट घातक होने की दशा में उन्हें अलग नहीं करने का फैसला किया था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News