Punjab news: पंजाब बीजेपी नेताओं ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, करतारपुर कॉरिडोर को फिर खोलने का किया अनुरोध

नई दिल्ली: पंजाब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को पुन: खोला जाए.

कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए यात्रा को निलंबित कर दिया गया था. बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि राज्य के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और गुरु नानक देव जी के अनुयायियों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया.

19 नवंबर को मनाया जाएगा गुरु पर्व

गुरु नानक देव की जयंती पर 19 नवंबर को गुरु पर्व मनाया जाएगा. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके आग्रह पर विचार करेंगे. पंजाब के बीजेपी नेता आज पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

मोदी का आभार जताया

करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल रहे गुरुद्वारा दरबार साहिब (पाकिस्तान) को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं ने पंजाब और सिख समुदाय दोनों की भलाई के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने पर मोदी का आभार जताया.

यह भी पढ़े.

Gadchiroli Encounter: मारे गए 26 नक्सलियों में 50 लाख का इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े भी ढेर, जानिए

West Bengal News: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- डराने वाले TMC नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News