Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बच्चों को अपने हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर कराई है. दरअसल मेरिंडा में कुछ बच्चे हेलीपैड के पास खेल रहे थे. तभी सीएम चन्नी हेलीकॉप्टर में सवार होने के लिए पहुंचे तो बच्चों को देखकर अपना बचपन याद आया कि कैसे आसमान में उड़ते जहाज़ देखकर उसमें बैठने का सपना होता था. फिर सीएम चन्नी ने सभी बच्चों को हेलीकॉप्टर में आसमान का चक्कर लगवाया और फिर उनको वापस वहीं उतार दिया.

बच्चों को हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर कराने के बारे में खुद सीएम चरणजीत चन्नी ने ट्वीट कर जानकारी दी. चन्नी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोरिंडा की यात्रा के दौरान मैंने कुछ बच्चों को हेलीकॉप्टर के निकट खेलते हुए देखा. जब मैं बच्चा था तो मैं विमान देखा करता था और सोचता था कि कभी मैं भी उस में बैठूंगा. इसे याद करते हुए मैंने गांव के बच्चों को बुलाया और उनका सपना साकार किया.’’

While interacting with them, I felt that there was no dearth of talent in Punjab, but there is a need to give proper guidance to these children. I promise all the children of Punjab that I will do my best to create a bright future for them. pic.twitter.com/gGyN3XRcOL
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) November 28, 2021

सीएम चन्नी ने हेलीकॉप्टर में अपने साथ बैठे बच्चों की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की हैं. उन्होंने कहा कि इन बच्चों से बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पंजाब में प्रतिभा की कमी नहीं है बस मार्गदर्शन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सभी बच्चों से वादा करता हूं कि उनके बेहतर भविष्य के लिए मैं जमकर मेहनत करूंगा.

Covid New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से दहशत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा खत, दिए ये कड़े निर्देश

All Party Meeting: सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने पूछा- क्यों नहीं आए पीएम? प्रह्लाद जोशी ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया