Punjab Election: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जन कल्याण के मुद्दे उठाने के लिए तारीफ की, लेकिन दावा किया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर दबाव बनाया है. केजरीवाल ने पंजाब की दो दिन की यात्रा के दौरान यह दावा भी किया कि कांग्रेस के करीब 25 विधायक और राज्य के दो-तिहाई सांसद उनकी पार्टी से संपर्क में हैं और उसमें शामिल होना चाह रहे हैं. लेकिन उन्होंने कहा,‘‘हम दूसरे दलों के कचरे को नहीं लेते.’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सिद्धू के साहस के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं.’’ उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया था कि जनता को पांच रुपये प्रति घन फुट पर रेत बेची जा रही है तो सिद्धू ने उनकी बात को ‘सुधारा’ था. केजरीवाल ने कहा, ‘‘सिद्धू ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अब भी 20 रुपये प्रति घन फुट पर बेची जा रही है.’’

उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें अमरिंदर सिंह ने दबाया और अब चन्नी उन्हें दबा रहे हैं.आप संयोजक ने दावा किया, ‘‘सिद्धू लोगों के मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन पहले कैप्टन साहब और अब चन्नी उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

केजरीवाल ने चन्नी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक मुफ्त बिजली देने या मोहल्ला क्लीनिक बनाने जैसा कोई वादा पूरा नहीं किया है.राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के कुछ आप नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘करीब 25 कांग्रेस विधायक और पार्टी के दो-तिहाई सांसद हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए हमारे संपर्क में हैं.”

उन्होंने कहा ‘कांग्रेस के भी कई लोग हमारे संपर्क में है, लेकिन हमे उनका कचरा लेने की जरूरत नहीं है, अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दें तो आज शाम तक 25 विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे, लेकिन हमे इस प्रतियोगिता में शामिल होने की जरूरत नहीं है.”

जब मुलायम सिंह यादव ने दिया कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता, ठहाकों से गूंज उठी महफिल

Cryptocurrency Bill 2021: मोदी सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में पेश करेगी क्रिप्टोकरेंसी समेत 26 बिल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया