Pushkar Singh Dhami: 20000 लोगों के बैठने का इंतजाम, सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी, पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण की ऐसी हैं तैयारियां

बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को बागडोर सौंपने का फैसला किया है. सोमवार को उनके नाम का ऐलान किया गया था. बुधवार को 3.30 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां वह और उनके कैबिनेट के सहयोगी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

उनके शपथग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के भी आने की संभावनाए हैं. इसके अलावा  5-6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं.  फिलहाल मौजूद जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 2.30 बजे पहुंचेंगे. परेड ग्राउंड में 20,000 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है. तीन मंच बनाए जा रहे हैं.

क्या हैं तैयारियां

शपथ ग्रहण के लिए दूसरे जिलों से 3 एडीएम, 10 एसडीएम बुलाए जा रहे हैं.  वीआईपी गेस्ट के रुकने, ट्रांसपोर्ट की प्रोटोकॉल के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है. विधायकों, मंत्रियों और वीआईपी के बैठने के लिए अलग अलग मंच बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा हैलीपेड बनाए जा रहे हैं. सुरक्षा के नजरिए से 1000 पुलिसकर्मियों को परेड ग्राउंड में तैनात किया जा रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News