Quad Meeting Update: यूक्रेन-रूस की जंग के बीच हो रही क्वाड की मीटिंग, पीएम मोदी और बाइडेन हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बृहस्पतिवार को क्वाड की ऑनलाइन मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल हुए हैं. क्वाड की यह मीटिंग यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले की पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही है. नेताओं के हिंद प्रशांत क्षेत्र में अहम घटनाक्रम पर विचार विमर्श करने की उम्मीद की जा रही है. क्वाड चार देशों का गठबंधन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं की मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा के साथ हिस्सा ले रहे हैं. ’’क्वाड नेताओं ने इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर में वाशिंगटन में बैठक में हिस्सा लिया था.

वाशिंगटन में हुई पिछली मीटिंग

मंत्रालय ने कहा था कि,‘‘ इस बैठक में नेताओं को वाशिंगटन में सितंबर 2021 में हुई बैठक की बातचीत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. पिछले साल मार्च में बाइडेन ने डिजिटल माध्यम से क्वाड नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी की थी और इसके बाद सिंतबर में वाशिंगटन में समूह के नेताओं ने भौतिक रूप से बैठक में हिस्सा लिया था, जिसमें शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए थे.

इन क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा क्वाड समूह

क्वाड समूह टीका उत्पादन, सम्पर्क परियोजनाओं, छात्रों की आवाजाही, स्टार्टअप एवं प्रौद्योगिकी गठजोड़ को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान दे रहा है. क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों ने पिछले महीने मेलबर्न में व्यापक विचार विमर्श किया था.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: यूक्रेन में क्या हासिल करना चाहते हैं पुतिन? मैक्रों से बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने बताया

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine war: यूक्रेन से अब तक सुरक्षित भारत लौटे 18 हजार लोग, विदेश मंत्रालय ने बताया खारकीव में फंसे कितने छात्र

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News