Three More Rafale Fighters Arriving India: चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच भारतीय वायुसेना के लिए आज शाम एक बड़ा बढ़ावा देखने को मिलेगा. फ्रांस से निकले तीन राफेल लड़ाकू विमान आज रात भारत पहुंच जाएंगे. तीनों राफेल लड़ाकू विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस पर उतरेंगे. जानकारी के मुताबिक ये तीनों विमान अंबाला में गोल्डेन एरो स्क्वॉड्रन में शामिल होंगे.

तीनों राफेल जेट के भारत पहुंचते ही देश की सामरिक क्षमता में वृद्धि होगी. 2016 में लगभग 60,000 करोड़ के सौदे के तहत भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदा था. इन तीन राफेल के भारत आते ही देश के पास कुल 29 राफेल जेट हो जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों लड़ाकू विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास्ते होते हुए भारत पहुंचेंगे.

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के इस महीने की शुरुआत में चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभालने के बाद फ्रांस से राफेल का यह पहला जत्था भारत आ रहा है. माना जा रहा है कि योजना के अनुसार, अगले तीन विमान यानी 30वें, 31वें और 32वें राफेल लड़ाकू विमान दिसंबर के पहले हफ्ते तक भारत पहुंचेंगे. और अगले 3 विमान 26 जनवरी तक परिचालन स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे. 36वें राफेल को कई गुना क्षमताओं के साथ भारत पहुंचाया जाएगा, जो इसे और अधिक घातक और सक्षम बना देगा.

महामारी के बावजूद तय समय पर मिलेंगे राफेल

भारत में फ्रांसीसी दूत इमैनुअल लेनिन ने कहा है कि कोरोना के बावजूद 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कोरोना महामारी के बावजूद हम भारत को तय समय और उससे पहले राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

पुंछ में शहीद सैनिक को सीएम चन्नी ने दी अंतिम विदाई, शव को दिया कंधा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’