Rahul Bajaj Passes Away: नहीं रहे उद्योगपति राहुल बजाज, 83 साल की उम्र में निधन

<p><strong>Rahul Bajaj Death:</strong> बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था. राहुल बजाज मारवाड़ी बिजनेसमैन परिवार से थे. राहुल बजाज ने एक लंबे वक्त तक बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. साल 1965 में उन्होंने बजाज की कमान अपने हाथ में ली.&nbsp;</p> <p>राहुल बजाज 50 साल तक अपनी खड़ी की हुई कंपनी के चेयरमैन भी रहे। उन्हें सरकार ने 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। राहुल बजाज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता जमनालाल बजाज के पोते थे। राहुल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की। उन्होंने मुंबई के लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री भी हासिल की।</p> <p>वो उनका ही कार्यकाल था, जिसमें बजाज का स्कूटर बनाने वाली टॉप की कंपनी बन गई थी. साल 2005 के दौरान राहुल ने अपने बेटे के हाथ में कंपनी की जिम्मेदारियों को देना शुरू किया और बेटे को कंपनी का एमडी बनाया.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News