Rahul Gandhi ने चीन से इंपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना’

मोदी सरकार का बजट पेश होने के बाद से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हैं. अब उन्होंने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. इस बार भी राहुल गांधी ने चीन का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने ट्विटर पर, "जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना" लिखते हुए सरकार पर तंज कसा.

मोदी सरकार ने संगठित क्षेत्र को किया तबाह – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वाडियो भी शेयर किया है, जिसमें चीन से इंपोर्ट को लेकर कुछ आंकड़े दिए गए हैं, साथ ही राहुल गांधी के संसद में दिए भाषण की एक क्लिप भी है. अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, "जुमला फॉर इंडिया, जॉब्स फॉर चाइना… मोदी सरकार ने संगठित क्षेत्र और एमएसएमई को तबाह कर दिया है, जो सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा करते हैं. नतीजा – मेक इन इंडिया अब बाय फ्रॉम चाइना हो गया है."

JUMLA for India
JOBS for China!

Modi Government has destroyed the Unorganised Sector and MSMEs that create the most jobs.

Result: ‘Make In India’ is now ‘Buy from China’ pic.twitter.com/nZRUsYxgkP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 4, 2022

2021 में चीन से रिकॉर्ड इंपोर्ट
राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के आंकड़े दिए गए हैं. इसमें बताया गया है कि 2014 के बाद से ही चीन से इंपोर्ट कैसे तेजी से बढ़ता चला गया. साल 2021 में चीन से इंपोर्ट में रिकॉर्ड 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद भारत में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इसके बाद राहुल गांधी का संसद में दिया गया भाषण शुरू होता है, जिसमें वो बेरोजगारी का जिक्र कर रहे हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News