Rahul Gandhi ने दिल्ली में 20 साल की महिला से बदसलूकी को लेकर किया ट्वीट, कहा – ‘कुछ लोग महिलाओं को नहीं समझते इंसान’

Delhi Woman Beaten Gangrape: दिल्ली में एक 20 साल की महिला के साथ मारपीट, बदसलूकी और बाल काटकर सड़कों पर घुमाने की घटना कुछ दिन पहले सामने आई थी. इसमें गैंगरेप का आरोप भी लगाया गया है. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए इसे समाज का घिनौना चेहरा बताया है.

राहुल गांधी बोले – समाज का घिनौना चेहरा

राहुल गांधी ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि कुछ लोग महिलाओं को इंसान समझते ही नहीं हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "20 साल की महिला की बुरी तरह पिटाई का वीडियो हमारे समाज का एक घिनौना चेहरा दिखाता है. कड़वा सच ये है कि कई भारतीय महिलाओं को इंसान समझते ही नहीं हैं. ये शर्मनाक है, इसे स्वीकार करने और सामने लाने की जरूरत है."

The video of a 20-year-old woman being brutally beaten up exposes a very disturbing face of our society.

The bitter truth is that many Indians don’t consider women to be human.

This shameful fact needs to be acknowledged and called out.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 31, 2022

क्या है पूरा मामला?
दरअसल दिल्ली के कस्तूरबा नगर से ये मामला सामने आया था. जहां एक महिला को सड़कों पर घुमाया गया, उसके बाल काटे गए थे और मुंह पर कालिख पोती गई थी. इसमें देखा गया कि कुछ महिलाएं ऐसा काम कर रही हैं. किसी पुराने झगड़े को लेकर ये पूरी घटना हुई. बताया गया कि पहले महिला को उठाकर एक जगह ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप का भी आरोप है. इसके बाद वहीं उसके साथ बाल काटने और कालिख पोतने की हरकत हुई. इस पूरे मामले को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें – Delhi News: दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई महिला की बहन का भी हुआ था यौन उत्पीड़न, 9 आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट

Delhi EWS Admissions 2022: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में EWS छात्रों की सीटें बची खाली, इतनी सीटों पर नहीं हुए एडमिशन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News