कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खत लिखकर इस मीडियम पर उनकी आवाज को दबाने का आरोप लगाया. राहुल ने आरोप लगाया था कि सरकार के दबाव में उनकी आवाज को दबाने के लिए ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या को कम किया जा रहा है.

इस पर अब ट्विटर ने जवाब दिया है. ट्विटर स्पॉक्स ने कहा, फॉलोअर्स काउंट्स विजिबल फीचर है और हम चाहते हैं कि हर किसी को इसका विश्वास रहे कि ये आंकड़े सही और तथ्यात्मक हैं. ट्विटर की हेरफेर और स्पैम को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.

फॉलोअर्स की संख्या गिराने के राहुल गांधी के आरोप को लेकर ट्विटर ने आगे कहा, हम मशीन लर्निंग टूल्स के साथ रणनीतिक रूप से और बड़े पैमाने पर स्पैम से लड़ते हैं और एक स्वस्थ तरीके और विश्वसनीय अकाउंट्स को सुनिश्चित करने के लिए लगातार और चल रहे प्रयासों के हिस्से के तौर पर फॉलोअर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

Follower counts are a visible feature&we want everyone to have confidence that numbers are meaningful&accurate. Twitter has zero-tolerance approach to platform manipulation&spam: Twitter spox on Rahul Gandhi’s letter to Twitter stating that no.of his followers seeing a drop (1/3) pic.twitter.com/HiU0QORYcR
— ANI (@ANI) January 27, 2022

‘Twitter को मोहरा न बनने दें’, Rahul Gandhi ने CEO पराग अग्रवाल को लिखा पत्र

ट्विटर ने कहा कि हम हेरफेर और स्पैम पर हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए हर सप्ताह लाखों अकाउंट्स को हटाते हैं. आप ज्यादा जानकारी के लिए ट्विटर के नए ट्रांसपैरेंसी सेंटर अपडेट पर एक नज़र डाल सकते हैं. हालांकि कुछ अकाउंट्स में मामूली अंतर दिखाई देता है, कुछ मामलों में संख्या अधिक हो सकती है.

क्या है मामला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले महीने ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल को एक पत्र लिखा था, इसमें उन्होंने कहा है कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने में ट्विटर की "अनजाने में मिलीभगत" रही है. उन्होंने एक सरकारी अभियान पर प्लेटफॉर्म पर उनकी पहुंच को दबाने का आरोप लगाया गया है.

RRB-NTPC Exam: कौन हैं पटना के खान सर, जिन पर लगा छात्रों को उकसाने का आरोप

27 दिसंबर को लिखे एक पत्र में उनके ट्विटर अकाउंट के डेटा के विश्लेषण के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तुलना शामिल थी. इसमें राहुल गांधी ने कहा कि 2021 के पहले सात महीनों में उनके अकाउंट पर औसतन लगभग 4 लाख फॉलोअर्स जोड़े गए. लेकिन पिछले साल अगस्त में आठ दिनों के निलंबन के बाद कई महीनों के लिए ये ग्रोथ अचानक रुक गई. इसी अवधि में, अन्य राजनेताओं की फॉलोअर्स की संख्या बरकरार रही.

उन्होंने कहा, "लोगों द्वारा मुझे विश्वसनीय रूप से, हालांकि विवेकपूर्ण तरीके से सूचित किया गया है कि ट्विटर इंडिया पर सरकार द्वारा मेरी आवाज़ को चुप कराने के लिए अत्यधिक दबाव बनाया गया है. मेरा अकाउंट कुछ दिनों के लिए बिना किसी वैध कारण के ब्लॉक कर दिया गया था. सरकार समेत कई अन्य ट्विटर हैंडल भी थे जिन्होंने उन्हीं लोगों की इसी तरह की तस्वीरें ट्वीट की थीं. उनमें से किसी भी अकाउंट को ब्लॉक नहीं किया गया था. सिर्फ मेरे ही अकाउंट को टारगेट किया गया. " राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपको एक अरब से अधिक भारतीयों की ओर से लिख रहा हूं कि ट्विटर को भारत के विचार के विनाश में मोहरा न बनने दें."

Photos: यूपी चुनाव से ठीक पहले BJP-SP ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध, इन नेताओं ने छोड़ा प्रियंका गांधी का साथ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया