Rahul Gandhi पर Rajnath Singh का हमला, कहा- जब Jawaharlal Nehru पीएम थे, तब Pakistan ने China को सौंपी थी शक्सगाम घाटी

<p style="text-align: justify;">लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> सरकार की विदेश नीति पर जमकर हमला बोला था, जिसके बाद अब भाजपा ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर यूपी के मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसा. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कल कहा था कि हमारी केंद्र की नीतियां गलत हैं, जिसकी वजह से चीन-पाकिस्तान साथ आए. राजनाथ सिंह ने कहा, शायद राहुल गांधी यह नहीं जानते कि शक्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने जवाहरलाल नेहरू के शासन काल में चीन को सौंप दिया था. हमने गलवान घाटी की एक इंच जमीन भी चीन को नहीं कब्जाने दी.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;कांठ विधानसभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह ने मतदाताओं से कहा, ‘कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहीहै. कल उनके नेता (राहुल गांधी) ने संसद में कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान की दोस्ती कर दी है. शायद वे भूल गए कि नेहरूजी पीएम थे, तो पाक ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी. इतना ही नहीं, पीओके में जब कराकोरम हाइवे बना तब भी कांग्रेस की ही सरकार थी, तब इंदिरा गांधी पीएम थीं’.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News