Rahul Gandhi Attacks Centre: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से बरामद किए गए करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन को लेकर केंद्र सरकार पर बुधवार को निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या इस जहर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है. क्या इस ज़हर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उस वक्त निशाना साधा है, जब अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपये है. इस बंदरगाह के परिचालन का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है.

अडाणी समूह के एक प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर मंगलवार को कहा था कि बदंरगाहों के परिचालन में परिचालक कंपनियों की भूमिका सीमित होती है तथा कंटेनरों की छानबीन एवं जब्ती का काम सरकारी एजेंसियां ही करती हैं, ऐसे में यह समूह आशा करता है कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे ‘दुष्प्रचार’ पर विराम लगेगा.

इस मामले पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘ मोदी सरकार सिर्फ़ मित्रों के साथ है. लेकिन देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान-मज़दूर-विद्यार्थी के साथ है. और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा.’’

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया