Rahul Gandhi on Democracy: जन अधिकारों को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

Rahul Gandhi On Democracy: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जन अधिकारों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने तीखे अंदाज में कहा कि मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को ख़त्म करने की कोशिश करती आ रही है. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब है?

दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब? मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को ख़त्म करने की कोशिश करती आ रही है. मौलिक अधिकारों समेत क्या इन अधिकारों के बिना आप भारत की कल्पना तक कर सकते हैं? उन्होंने कुछ अधिकारों को गिनाते हुए कहा, भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े. शिक्षा का अधिकार- आज बच्चा-बच्चा स्कूल जाता है, एक बेहतर कल बनाता है अपने लिए और देश के लिए. रोज़गार का अधिकार- भाजपा के कट्टर विरोध के बावजूद UPA ने जनता को रोज़गार की सुरक्षा दी. कोविड के मुश्किल समय में भी इससे देशवासियों को सहारा मिला. राहुल गांधी ने आगे कहा कि, जानकारी का अधिकार- लोकतंत्र का दूसरा नाम पारदर्शिता है. जनता को सवाल करने और जवाब पाने का अधिकार है। RTI भी UPA ने दिया. इनमें से किस अधिकार से PM को आपत्ति है? और क्यों?

जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब?

मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को ख़त्म करने की कोशिश करती आ रही है।

मौलिक अधिकारों समेत क्या इन अधिकारों के बिना आप भारत की कल्पना तक कर सकते हैं?

• भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 22, 2022

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा था. उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोल रिजल्ट साझा करते हुए कहा कि बीजेपी की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया था जिसमें उन्होंने पूछा था, ‘‘बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है?’’ राहुल गांधी ने इसके लिए ‘बेरोजगारी, टैक्स वसूली, महंगाई, और नफरत का माहौल’ के तौर पर लोगों को चार विकल्प दिए. इस ट्विटर पोल पर 347396 लोगों ने वोट किया है.

इनमें से 35 फीसदी लोगों ने नफरत का माहौल, 28 फीसदी ने बेरोजगारी, 19.8 ने महंगाई और 17.2 ने टैक्स वसूली को बीजेपी की कमी बताया है. इसी रिजल्ट को कोट करते हुए राहुल गांधी ने आज ट्विटर पर लिखा, ”मैं भी यही मानता हूँ कि बीजेपी की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है. और ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार है. देशीय व विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते.” उन्होंने #NoHate के साथ लिखा, ”रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं?”

यह भी पढ़ें.

Delhi-NCR Weather News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन, आज और कल हो सकती है बारिश

Goa Election 2022: शिवसेना संग गठबंधन को कांग्रेस की ना तो संजय राउत बोले- राहुल-प्रियंका से आत्मविश्वास उधार लेना पड़ेगा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News