Raj Kundra arrest Gehna Vashisht says court will decide the real culprit

Raj Kundra की गिरफ्तारी पर गहना वशिष्ठ ने कहा – असली अपराधी का फैसला अदालत तय करेगी…

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार देर रात शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra)को हिरासत में ले लिया है। यह गिरफ्तारी पोर्न वीडियो बनाने के मामले में हुई है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर की ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ का बयान सामने आया है। गहना वशिष्ठ ने कहा है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार देर रात शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को हिरासत में ले लिया है। यह गिरफ्तारी पोर्न वीडियो बनाने के मामले में हुई है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर की ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ का बयान सामने आया है। गहना वशिष्ठ ने कहा है कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। कानून अपना काम करेगा और मुकदमे के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं। गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ को भी इसी पोर्नोग्राफी के आरोप में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया था। गहना वशिष्ठ फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

गहना वशिष्ठ के पीआर फ्लिन रेमेडियोज द्वारा जारी किये गए बयान में गहना ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, जो कि बहुत ही अच्छा काम कर रही है। और मुकदमे के दौरान, अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं और किन आरोपियों का इस्तेमाल दूसरों के द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें: गहना वशिष्ठ की हालत गंभीर, हार्टअटैक के बाद लंग्स हुए फेल

इसके साथ ही गहना ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। एक्ट्रेस ने कहा – मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं उन्हीं मामलों में जमानत पर हूं और मैं पर्सनल डिफेंस के अपने अधिकारों का हनन नहीं करना चाहती। हालांकि पुलिस को पूरी जांच करनी चाहिए क्योंकि अभी और स्केलेटन्स हैं, जिनका अलमारी से बाहर आना बाकी है।

इस बयान के बाद जब मीडिया ने गहना वशिष्ठ से संपर्क किया तो उन्होंने इस बयान की पुष्टि की और कहा कि वह इस समय इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इतना कहते हुए गहना वशिष्ठ रोने लगी।

यह भी पढ़ें: गहना वशिष्ठ को मिली पांच महीने के बाद जमानत, पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तार

आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ जून में जमानत पर रिहा हुई थीं। वह इलाज के लिए बाहर गई थी। जुलाई की शुरुआत में गहना को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह उनका दूसरा हार्ट अटैक था। इससे पहले, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, तब वह तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर थीं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि गहना डाइबिटीज़ की मरीज हैं, जिन्हें समय पर इंसुलिन न मिलने से उनकी तबीयत काफी बिगड़ जाती है। जमानत पर रिहा होने से पहले गहना पांच महीने तक जेल में रही थी। जेल में ही उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।