Rajasthan में Omicron से पॉजिटिव सभी 9 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

Omicron In India: राजस्थान (Rajasthan)के जयपुर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) से पॉजिटिव सभी 9 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मरीजों को आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. साथ ही उन्हें सात दिनों तक हो क्वारंटीन में रहने की सवाल दी गई है.

बता दें कि राज्य में पहली बार पांच दिसंबर को जयपुर में नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इनमें चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और पांच उनके संपर्क में आए उनके रिश्तेदार थे. अधिकारियों ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से नौ लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी.

बता दें कि ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहला मामला कर्नाटक में दो दिसंबर को आया था. देश में अब तक इस वेरिएंट से 23 लोग पॉजिटिव हुए हैं.

Lok Sabha से CBI और ED निदेशक का कार्यकाल 5 साल तक करने से जुड़े बिल पारित

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News