Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में अशोक गहलोत की कैबिनेट से तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

<p style="text-align: justify;">राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच सीएम अशोक गहलोत की कैबिनेट से तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है. राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के मुताबिक, गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा, पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी आलाकमान से मंत्री पद से त्यागपत्र की पेशकश की है. अजय माकन जयपुर पहुंचे हैं. इसी के साथ अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने भी ज़ोर पकड़ लिया है. फ़िलहाल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र यूपी के दौरे पर हैं और वो शनिवार शाम तक वापस जयपुर आएंगे.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News