Rajasthan Covid19 Guidelines: कोरोना वायरस के (Coronavirus) ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के मद्देनज़र राजस्थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार ने नई पाबंदियों का एलान कर दिया है. राजस्थान कैबिनेट (Rajasthan Cabinet) के फैसले के मुताबिक राज्य में अब कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को अनिवार्य कर दिया गया है. अगले साल 31 जनवरी के बाद से बिना वैक्सीनेशन (Vaccination) के लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा नाइट कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा गया है.

शादी समारोह को लेकर हुआ ये फैसला

राजस्थान में शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से लागू होगा, लेकिन नए साल का जश्न मनाने वालों को 31 दिसम्बर के दिन दो घंटे की अतिरिक्त छूट रहेगी. 31 जनवरी 2022 के बाद होटल सिनेमा और मॉल इत्यादि में डबल डोज़ लगवा चुके लोगों को ही अनुमति मिलेगी.

राजस्थान सरकार ने केंद्र के हवाले से कहा है कि 27 दिसंबर की दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया के 116 देशों में फैल चुका है. जारी बयान में ये भी कहा गया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से तीन गुना अधिक तेज़ी से फैलता है. यही वजह है कि भारत सरकार ने पाबंदियां और कोविड दिशानिर्देशों को लागू करने के साथ साथ सावधानियां भी बरतने की सलाह दी है.

सभी तरह के शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टिट्यूट के शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ, 18 साल से ज्यादा उम्र के छात्र छात्राएं और संस्थान लाने ले जाने वाले बस, ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ अनिवार्य कर दी गयी है. सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टिप्लेक्स में काम करने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सिनेशन अनिवार्य किया गया है. इस शर्त को पूरा करने वाले सिनेमा हॉल को रात 10 बजे तक खोलने की इजाज़त होगी.

राजस्थान में आज कितने ओमिक्रोन मामले आए?

राजस्थान में 23 और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं राज्य में बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को राज्य में ओमिक्रोन के 23 नए मामले सामने आये हैं, इनमें से अजमेर के 10, जयपुर के नौ, अलवर एक, भीलवाड़ा के दो तथा जयपुर का एक व्यक्ति शामिल है.

प्रवक्ता के अनुसार इन संक्रमित व्यक्तियों में से चार विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने वाले हैं, जबकि दो व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं. इन सभी को ओमिक्रोन विशेष वार्ड में क्वारंटीन किया जा रहा है.

झारखंड की Hemant Soren सरकार का बड़ा फैसला, एक लीटर पेट्रोल पर घटाये 25 रुपए

Omicron: Delhi से Gujarat और Chhattisgarh से Tamil Nadu तक, Corona को लेकर कहां कैसे हैं प्रतिबंध

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया