Rajasthan News: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर चोरी, ताला तोड़कर ले गए दो LED टीवी

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को अज्ञात चोरों ने राज्य के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के घर पर धावा बोला. चोर उनके घर से दो एलईडी टीवी चुरा ले गए. इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज किया गया है.

अज्ञात चोर घर से चुरा ले गए दो LED टीवी

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लाल चंद कायल ने शुक्रवार को बताया कि जगदंबा कॉलोनी स्थित मंत्री के मकान से अज्ञात चोर दो एलईडी टीवी चोरी कर ले गए. घटना गुरुवार रात की है. उनके अनुसार आमतौर पर उस घर में कोई रहता नहीं है. चोरी के बारे में घर की साफ सफाई करने वाले ने जानकारी दी.

ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

जगदंबा कॉलोनी में बने परसादी लाल मीणा के मकान में जब चोरी हुई उस वक्त वहां कोई नहीं था. अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसने में कामयाब रहे. बताया जा रहा है कि मकान में रामू सैनी नाम का एक शख्स काम करने के लिए रहता था. हालांकि वो रात में वहा नहीं था, बल्कि वो ताला लगातर घर से चला गया था, लेकिन जब सुबह लौटा तो ताला टूटा हुआ था और अंदर से दो टीवी गायब थे.

पुलिस चोरों की कर रही तलाश

सुबह वारदात का पता चलने  के बाद पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहंची और मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है.

Bhabanipur By Poll: सीएम ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘खेला होबे’ के नारे

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News