Rakesh Tikait On Karnal SDM: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने करनाल के एसडीएम को ‘सरकारी तालिबानी’ का कमांडर करार दिया है. उन्होंने एक सभा में कहा कि कल एक अधिकारी ने किसानों के सिर पर मारने का आदेश (पुलिस को) दिया. उन्होंने हमें खालिस्तानी कहा. अगर आप हमें खालिस्तानी और पाकिस्तानी कहेंगे तो हम यही कहेंगे कि ‘सरकारी तालिबानी’ ने देश पर कब्ज़ा कर लिया है. ये लोग ‘सरकारी तालिबानी’ हैं.

हरियाणा के नूह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, "जिस अधिकारी ने किसानों के सिर को फोड़ने की बात कही है उसे नक्सल प्रभावित इलाके में भेज देना चाहिए. वो आएएस अधिकारी ‘सरकारी तालिबानी’ का कमांडर है."

आपको बता दें कि करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सुरक्षाकर्मियों से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ‘सिर फोड़ने’ की बात कहते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लेकर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

दुष्यंत चौटाला ने कार्रवाई की कही बात

दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक आईएएस अधिकारी द्वारा किसानों के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल निंदनीय है. निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि एक स्पष्टीकरण में, उन्होंने (करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा) कहा कि वो पिछले दो दिनों में सोए नहीं हैं. वो शायद यह नहीं जानते कि किसान भी साल में 200 दिन सोते नहीं हैं.

एसडीएम ने क्या सफाई दी

वीडियो वारयल होने के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा ने कहा कि कई जगहों पर पथराव शुरू हो गया था. ब्रीफिंग के दौरान आनुपातिक रूप से बल प्रयोग करने की बात कही गई थी.

अरमान कोहली की वजह से बॉलीवुड के बादशाह बने हैं शाहरुख खान, SRK ने खुद बताई वजह

उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया