Ram Navami Bankura March: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बांकुरा (Bankura) में रविवार को रामनवमी (Ram Navami) के जुलूस के दौरान हंगामा हो गया. मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर खूब हंगामा बरपा. पुलिस का कहना है कि उसी इलाके में मस्जिद होने की वजह से तनाव का माहौल पैदा हो सकता था, इसलिए उन्होंने जुलूस का रास्ता दूसरी तरफ मोड़ दिया था मगर जुलूस में शामिल लोगों ने बदले रास्ते से जाने से इनकार कर दिया.

भारी तादाद में मौजूद लोग पुलिस के द्वारा की गयी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे. जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि भीड़ में से कुछ लोगो ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्यवाई करते हुए भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

भाजपा सांसद सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) ने कहा कि यह सुनियोजित (Pre-Planned) हंगामा था. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की ओर से उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव से बैठक बाधित हुई. इस तरह वे रामनवमी को मनाए जाने से नहीं रोक पाएंगे. अयोध्या में बनाया गया है और लोग किसी भी पथराव की परवाह किए बिना बैठकें करेंगे. मेरी कार पर पथराव किया गया है. जाहिर है जो लोग जश्न मना रहे थे वे पथराव नहीं करेंगे." इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: ’JNU में नॉनवेज खाने से छात्रों को रोका गया’, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप, ABVP ने दी सफाई

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’