RBI Schemes: पीएम मोदी ने लॉन्च की RBI की दो स्कीम, कहा- देश में निवेश के दायरे का होगा विस्तार

Customer Centric initiatives of the RBI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की दो इनोवेटिव उपभोक्ता केंद्रित पहलों-भारतीय रिज़र्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिज़र्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और निवेशकों के लिए कैपिटल मार्केट तक पहुंच बनाना अधिक आसान और सुरक्षित बनेगा.

देश में सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प मिल रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कोरोना वायरस के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में वित्त मंत्रालय, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है. अभी तक गर्वमेंट सिक्यूरिटी मार्केट में हमारे मध्यम वर्ग, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, वरिष्ठ नागरिकों को सिक्योरिटीज में निवेश के लिए बैंक इंश्योरेंश या म्यूचल फंड जैसे रास्ते अपनाने पड़ते थे. अब उन्हें सुरक्षित निवेश का एक और बेहतर विकल्प मिल रहा है.’’

यह भी पढ़ें-

Kasganj News: अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत पर परिवार ने की CBI जांच की मांग, कहा- पुलिस ने दी जेल में डालने की धमकी

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 हजार 516 नए केस दर्ज, 501 लोगों की मौत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News