Reliance-Aramco Deal: रिलायंस और अरामको के बीच 15 अरब डॉलर का सौदा फिलहाल अटक गया है. 15 अरब डॉलर के सौदे का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा. अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको(Aramco) को अपनी तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्तावित 15 अरब डॉलर के सौदे के पुनर्मूल्यांकन की घोषणा की है.

15 अरब डॉलर के सौदे का फिर से मूल्यांकन

शुक्रवार देर रात हुई इस घोषणा से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सौदे को लेकर दो बार स्व-निर्धारित समयसीमा से चूकी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि दोनों कंपनियों ने भारतीय फर्म के नए ऊर्जा कारोबार में प्रवेश के मद्देनजर प्रस्तावित निवेश का पुनर्मूल्यांकन करने पर सहमति जताई है. हिस्सेदारी बिक्री के लिए बातचीत की खबर पहली बार अगस्त, 2019 में आधिकारिक तौर पर सामने आई थी. इस बीच, तीन वर्षों में रिलायंस ने वैकल्पिक ऊर्जा में 10 अरब डॉलर का निवेश करके नए ऊर्जा कारोबार में प्रवेश किया. इसके मद्देनजर इस सौदे का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है

20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत की घोषणा हुई थी

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगस्त 2019 में कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में ओ2सी व्यवसाय में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत की घोषणा की थी. भारतीय कंपनी ये मानती है कि अरामको का प्रस्तावित निवेश सिर्फ तेल रिफाइनिंग और पेट्रोरसायन कारोबार के लिए था, लेकिन अब रिलायंस हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी है जिसके कारण इस सौदे पर नए सिरे मूल्यांकन और काम करने की जरूरत है.

Aryan Khan Bail Order: बॉम्बे HC ने कहा- आर्यन के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आपराधिक साज़िश साबित हो

Rahul Gandhi On China: केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- अब चीनी कब्ज़े का सच भी मान लेना चाहिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया