repo-rate-impact-on-real-estate-sam-chopra-on-rbi-policy-real-estate-opportunity-amid-market-volatility

Repo Rate Impact on Real Estate: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार RBI की रणनीतिक सतर्कता, रियल एस्टेट सेक्टर के लिए संकेत

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट को 5.25% पर यथावत रखने के फैसले को मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक रणनीतिक और संतुलित कदम माना जा रहा है।

Mr. Sam Chopra
Mr. Sam Chopra

Sam Chopra, प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड, eXp Realty India ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब वैश्विक बाजार अभी भी अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान–अमेरिका–गल्प क्षेत्र में अस्थायी दो सप्ताह की शांति से बाजारों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। तेल, धातुओं और वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में जारी उतार-चढ़ाव इस बात का संकेत हैं कि जोखिम का स्तर अभी भी ऊंचा है और बाजार में सकारात्मकता फिलहाल सतर्क ही रहने वाली है।

सैम चोपड़ा के अनुसार, RBI का यह कदम जल्दबाजी में किसी नीति बदलाव की बजाय लचीलापन बनाए रखने की स्पष्ट रणनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक फिलहाल “वेट एंड वॉच” की नीति पर चलते हुए हालात पर नजर बनाए रखना चाहता है।

यह भी पढ़ें: रेपो रेट 5.25% और इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिये आपके लोन की ईएमआई पर क्या होगा असर

रियल एस्टेट सेक्टर पर असर (Repo Rate Impact on Real Estate)
रियल एस्टेट सेक्टर के संदर्भ में सैम चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा स्थिति में जहां एक ओर कच्चे माल की कीमतें वैश्विक उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो सकती हैं, वहीं दूसरी ओर वित्तीय बाजारों में अस्थिरता निवेशकों को स्थिर और संपत्ति-आधारित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि RBI आने वाले समय में भी तरलता (liquidity) और मुद्रा प्रबंधन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए संतुलित रणनीति अपनाएगा और वैश्विक घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखेगा।

सैम चोपड़ा ने निष्कर्ष में कहा कि RBI का मौजूदा रुख निष्क्रिय नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य परिस्थितियों के स्पष्ट होने तक नीतिगत लचीलापन बनाए रखना है।

About the Author

Vibhor S.
Vibhor S.
विभोर ने IT इंडस्ट्री, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों पर गहन कार्य किया है। विशेष रूप से SAP, ERP, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्तमान में विभोर श्रीवास्तव IT, टेक्नोलॉजी और बिजनेस न्यूज पर केंद्रित कंटेंट और रिपोर्ट्स तैयार कर रहे हैं, जहाँ वह इंडस्ट्री ट्रेंड्स, कॉर्पोरेट अपडेट्स और डिजिटल बदलाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहे हैं। मीडिया और टेक्नोलॉजी कंटेंट के क्षेत्र में सक्रियता के साथ विभोर ने तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और भरोसेमंद पत्रकारिता के माध्यम से अपनी एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाई है।