Republic Day 2022: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाक चौबंद भी की जा रही है. इसी कड़ी में दिल्ली में आज से ड्रोन (यूएवी), पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों सहित उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा. यह आदेश 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा.

दिल्ली पुलिस प्रमुख राकेश अस्थाना के एक आदेश के अनुसार, "गणतंत्र दिवस समारोह-2022 के अवसर पर पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से पायलट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या पैरा जैसे सब कनवेंशनल एरियल प्लेटफॉर्मों की उड़ान पर रोक लगती है" दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि रिपोर्ट के अनुसार निर्णय लिया गया था कि भारत के लिए कुछ आपराधिक या असामाजिक तत्व या आतंकवादी उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफॉर्मों के उपयोग से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

15 जनवरी तक लागू रहेगा- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस प्रमुख अस्थाना ने कहा, "यह आदेश 20 जनवरी से लागू होगा और 27 दिनों की अवधि के लिए यानी 15-02-2022 (दोनों दिन शामिल) तक लागू रहेगा, जब तक कि इसे पहले वापस नहीं लिया जाता." गणतंत्र दिवस से पहले, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आतंकवादी हमले की आशंका की खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने “सुरक्षा बढ़ा” दी है.

लाल किला 5 दिनों के लिए बंद

बता दें, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि लाल किला 5 दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद रहेगा. एक बयान में दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने कहा- ‘गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से लाल किला दिनांक 22 जनवरी 2022 से, दिनांक 26 जनवरी 2022 तक, आम नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए बन्द रहेगा.'

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू Aparna Yadav, जानिए कब-कब बांधे योगी और मोदी की तारीफों के पुल

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस को लेकर इतने दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया